पूर्व आईपीएस के साथ ठगी, आधार नंबर पूछ बैंक खाते से निकाले 50 हजार रूपए

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017, 7:03 PM (IST)

जयपुर। राजधानी जयपुर में पूर्व आईपीएस अधिकारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मामला बनीपार्क थाना इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक बनीपार्क इलाके में रहने वाले पूर्व आईपीएस रविंद सिंह ढिल्लो के पास किसी अज्ञात का फोन का आया। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उनसे आधार नंबर पूछा। आरोपी ने बताया कि उनका खाता आधार कार्ड से अटैच नहीं है। अगर आधार कार्ड अटैच नहीं कराया तो खाता ब्लाॅक कर दिया जाएगा।

इस पर पीडित रविंद सिंह ढिल्लो ने अपना आधार नंबर बताया। लेकिन कुछ देर बाद ढिल्लो के फोन पर बैंक खाते से 50 हजार रूपये की कटौती का मैसेज आया।

इस पर पीड़ित ढिल्लो ने बनीपार्क थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे