सामूहिक विवाह सम्मेलन कल, अमरसिंह, महिमा चौधरी आएंगे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 अक्टूबर 2017, 6:34 PM (IST)

करौली । देवउठनी एकादशी पर मंगलवार को राजपूत सभा की ओर से छठा विवाह सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें 66 परिणय सूत्र में मनाएंगे ईश्वर आयोजन में दूर-दूर जोड़े ब्राह्मण तथा अग्रवाल समाज के भी शामिल है इनके अलावा दो पुनर्विवाह के जोड़े भी शामिल है।

राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इस बार सम्मेलन में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह जी टीवी के हेड सुभाष चंद्रा राजपूत विकास परिषद के संरक्षक मेघराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष नवलसिंह 20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे इस बार कुल 66 जोड़ी परिणय सूत्र में बनेंगे जो कि अन्य वर्षों की तुलना में अधिक है कार्यक्रम में आगरा भीलवाड़ा कोटा बूंदी टोक सहित मध्य प्रदेश से जोड़े शामिल होंगे इस बार के आयोजन में ब्राह्मण तथा अग्रवाल समाज के चार जोड़े हैं लेकिन हमारा प्रयास है कि अगले वर्षों में अन्य समाज की इस आयोजन में भागीदारी बड़े इसके लिए उन्होंने इन समाज के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है ।

कार्यक्रम के तहत सुबह नो बजे गणेश स्थापना होगी उसके बाद दस बजे तीन अलग-अलग स्थानों से वरो की (शुभयात्रा) निकलेगी राजपूत समाज के वरो की निकासी राजपूत सभा भवन से ब्राह्मण समाज के वरो की बारात अशोक वाटिका से तथा अग्रवाल समाज के वरो की निकासी रामद्वारा से शुरू होगी। तीनों जातियों के वरो की बारात कलेक्ट्रेट सर्किल पर समागम होगा ।यहां से सभी कार्यक्रम स्थल वीणा मेमोरियल शिक्षा संकुल के लिए रवाना होंगे। दोपहर बारह बजे तोरण मारने की रस्म निभाने के बाद साढे बारह बजे अलग-अलग वेदियो पर पाणिग्रहण संस्कार शुरू होगा। आशीर्वाद समारोह डेढ बजे एव शाम चार बजे विदाई होगी। विवाह सम्मेलन स्थल तथा करौली शहर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे