राष्ट्रीय एकता दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 अक्टूबर 2017, 12:49 PM (IST)

करौली। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस सिलसिले में 31 अक्टूबर मंगलवार को स्थानीय अवकाश के दिन कार्यालय खुले रखे जाकर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 8 बजे नगाडखाना दरवाजा पर एकत्रित होकर प्रातः 8.30 बजे सामूहिक राष्ट्रीय एकता दौड़ में भाग लेंगे।

जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सामूहिक राष्ट्रीय एकता दौड नगाडखाना से जिला कलक्ट्रेट परिसर आयेगी तत्पश्चात् शपथ दिलाई जाएगी। एकता दौड़ की समस्त जिम्मेदारी जिला खेल अधिकारियों को दी है।

उपखण्ड स्तर पर समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एकता दौड़ का आयोजन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे