सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017, 7:36 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पेट में गड़बड़ी की शिकायत है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया को शुक्रवार को ही शिमला से दिल्ली लाया गया। शाम 5 पांच बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। आपको बता दें कि 10 मई को सोनिया को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी, तब भी उन्हें गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके पहले सोनिया की सेहत काफी दिनों से ठीक नहीं थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने साल की शुरुआत में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कैम्पेन में हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल अगस्त में बनारस में एक रैली के दौरान सोनिया की तबीयत बिगड़ गई थी। तब उन्हें डी-हाइड्रेशन की शिकायत बताई गई थी। इसके बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गई थीं।

ये भी पढ़ें - भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी