हुड्‌डा को दी सकारात्मक राजनीति करने की नसीहत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017, 7:05 PM (IST)

रोहतक । प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सिर्फ प्रदेश की जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने हुड्डा को सकारात्मक राजनीति करने की नसीहत दी। दरअसल गोयल की यह प्रतिक्रिया हुड्डा के प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने के चलते आई है। गोयल ने कहा कि हुड्डा अगर आरोप लगाने की राजनीति नहीं करेंगे तो उनकी दुकान ही बंद हो जाएगी।
उद्योग मंत्री शुक्रवार को रोहतक के श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज में पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय मंगलसेन की जयंती पर आयोजित समारोह में शिरकत की। उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी किया। इस दौरान विपुल गोयल ने प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर भी प्रतिक्रिया दी। 3 साल में भाजपा सरकार ने हरियाणा में पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। यह बात विपक्ष भी मानता है कि 3 साल में प्रदेश के एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे