केंद्र सरकार जल्द लाएगी नई टोल नीति, यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017, 6:08 PM (IST)

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द नई टोल नीति लाने पर विचार कर रही है। नई टोल नीति आने पर यात्रियों को राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक नई टोल नीति में टैक्स को यात्रा की लंबाई से जोड़ा जाएगा। ऐसा होने पर छोटी यात्रा के लिए कम और लंबी यात्रा के लिए अधिक टोल देना होगा।

फिलहाल, टोल प्लाजा पर एक निर्धारित शुल्क देना होता है, चाहे संफर लंबा हो या छोटा। रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे सेक्रटरी युद्धवीर सिंह मलिक ने शुक्रवार को कहा कि इसके लिए सरकार इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, बंद टोल नीति की बजाय हम इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के जरिए खुली टोल नीति ला रहे हैं ताकि आप उतना ही टोल टैक्स दें, जितनी आपने यात्रा की है। उन्होंने कहा, हम जल्द नई नीति ला रहे हैं और एक साल के भीतर इसे लागू करने में सक्षम हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश दूरी आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल का ट्रायल कर रहे हैं। मलिक ने यह भी बताया कि सूरत से गुजरात के दूसरे हिस्से के लिए रोल-ऑन, रोल-ऑफ फेरी पर विचार किया गया है जिससे 600 से 700 किमी की बचत होगी।

ये भी पढ़ें - सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार