अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017, 3:09 PM (IST)

करौली। लोकायुक्त में दर्ज हिण्डौन की एक भूमि पर अवैध अतिक्रमण ओर निर्माण की शिकायत पर आज उपजिला कलेक्टर जगदीश चन्द लुहाड़िया के निर्देश पर कार्यवाही हुई, जिसमें नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने जेसीबी के द्वारा सिवायचक जमीन पर किये गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस कार्यवाही में खुद एसडीएम मौके पर उपस्थित रहे और उनके साथ नगर परिषद के आयुक्त दीपक चौहान,कोतवाली थाने के एएसआई रूप सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। इस दौरान हिण्डौन बयाना मार्ग पर आदर्श विद्या मंदिर के समीप खसरा नम्बर 1194 की भूमि पर बने दुकान , टीनशेड ओर एक पक्का कमरा जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।

ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!

हालांकि इस कार्यवाही पर अतिक्रमियों ने प्रशासन पर पक्षपात का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस रास्ते पर ओर भी अतिक्रमण किये गए है उन्हें प्रशासन नही तुड़वा रहा है।

ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!