योगी ने आगरा को दी 235 करोड़ रूपए की सौगात, विरोधियों पर भी कसा तंज

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017, 4:40 PM (IST)

आगरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में ताजमहल का दीदार किया।साथ ही सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।योगी ने आगरा को 235 करोड़ रुपए की सौगात दी है। सीएम ने इस मौके पर आगरा के लोगों को बधाई भी दी है।

वहीं सीएम ने इस मौके पर आलोचकों और विरोधियों पर भी निशाना साधा।योगी ने कहा कि मेरे आगरा आने से वहीं लोग विरोध में थे समाज धर्म और जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं।सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को जातिवाद और वंशवाद की राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।
सीएम ने इस मौके पर ताज महल की जमकर तारीफ की।ताज महल भारतीय मजदूरों के खून पसीने की कमाई से बना है और वस्तुकला कला की अद्भूत मिसाल है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल विवाद के बीच गुरुवार को ताजमहल पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू लगाई।

ताजमहल विवाद को दरकिनार करते हुए योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ताजमहल पहुंच गए। ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर साफ-सफाई के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी झाड़ू लगाई। इस दौरान आगरा के सभी विधायक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज नगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कछपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। योगी ने बच्चों से किताबों से लेकर, जूते-मोजे और मिड डे मील तक के बारे में पूछा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे