इस मामले में सिर्फ इन दो कीवी बल्लेबाजों से पीछे हैं रॉस टेलर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017, 4:39 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। फिलहाल स्कोर 1-1 है। न्यूजीलैंड पहला वनडे जीतने में सफल रहा, जबकि टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में बाजी मारी। न्यूजीलैंड को पहला वनडे जिताने में दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। टेलर ने 95 रन की पारी खेली थी।

टेलर न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। टेलर के 192 वनडे में 6602 रन हैं। उनका औसत 44.30 और स्ट्राइक रेट 82.12 है। वे 38 अर्धशतक और 17 शतक लगा चुके हैं। 33 वर्षीय टेलर का सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 131 रन है। टेलर के 81 टेस्ट में 6030 और 73 टी20 मुकाबलों में 1256 रन हैं।

अब हम नजर डालेंगे वनडे में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्टीफन फ्लेमिंग

वनडे : 279
रन : 8007
औसत : 32.41
स्ट्राइक रेट : 71.40
50/100 : 49/8
टॉप स्कोर : नाबाद 134 रन


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

नाथन एस्टल

वनडे : 223
रन : 7090
औसत : 34.92
स्ट्राइक रेट : 72.64
50/100 : 41/16
टॉप स्कोर : नाबाद 145 रन

ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने ली चुटकी, तो रॉस टेलर ने कुछ यूं दिया जवाब

ब्रेंडन मैकुलम

वनडे : 260
रन : 6083
औसत : 30.41
स्ट्राइक रेट : 96.37
50/100 : 32/5
टॉप स्कोर : 166 रन


ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...

मार्टिन गुप्टिल

वनडे : 148
रन : 5543
औसत : 42.96
स्ट्राइक रेट : 87.62
50/100 : 32/12
टॉप स्कोर : नाबाद 237 रन


ये भी पढ़ें - वर्ष 2017 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने एल्गर, ये हैं...

क्रिस केर्न्स

वनडे : 214
रन : 4881
औसत : 29.22
स्ट्राइक रेट : 83.75
50/100 : 25/4
टॉप स्कोर : 115 रन

ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद