सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल परिसर में लगाई झाडू

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017, 08:19 AM (IST)

आगरा। प्यार की निशानी कहे जाने वाला ताजमहल पर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक घमासान चल रहा है। विवादों के बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच गए है। योगी थोडी देर में ताजमहल भी जाएंगे, यहां पर करीब 30 मिनट रूकेंगे।

आपको बता दें कि विश्व धरोहर ताजमहल को लेकर राजनीतिक अखाडा बना हुआ है। विवादों के बीच योगी आज ताजमहल का दीदार करेंगे। एएसआई के अधिकारी ताज को लेकर उन्हें प्रजेंटेशन दिखाएंगे. इससे पहले वह पास के ही शाहजहां पार्क का भ्रमण भी करेंगे. योगी ताज महल के पश्चिमी द्वार के पास 500 बीजेपी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे।

विकास के लिए 370 करोड खर्च होंगे

मुख्यमंत्री ताज महल के अंदर के सभी स्थानों का भ्रमण करेंगे। वह ताज महल से आगरा किले के बीच पर्यटक मार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। राज्य सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह ताजनगरी में पर्यटन को बढावा देने के मकसद से विकास योजनाओं पर 370 करोड रुपये खर्च करेगी।

योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम

सुबह 8 बजे हेलीपैड- नगला पैमा, आगरा पहुंचेंगे।
सुबह 8.05 से 8.15 बजे तक रबर चेक डैम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे।
सुबह 8.20 बजे आगरा के 11-सीढ़ी पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे।
सुबह 8.30 से 9 बजे तक कछपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे जिसमें प्रो- पुअर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।
सुबह 9.10 बजे ताजमहल पश्चिमी गेट पर पहुंचेंगे वाया आगरा फोर्ट।
सुबह 9.10 से 10 बजे तक ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग का निरीक्षण और सफाई अभियान कार्यक्रम होगा।
सुबह 10.05 से 10.20 बजे तक शाहजहां पार्क में रिवाइटेलाइजेशन ऑफ शाहजहां पार्क और टूरिस्ट वॉकवे का शिलान्यास करेंगे।
सुबह 10.35 से 11.05 बजे तक ताजमहल पश्चिमी द्वार के रास्ते ताजमहल दर्शन और एएसआई का प्रेजेंटेशन।
सुबह 11.10 से 11.25 बजे तक होटल ताजखेमा में ताजमहल पर बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता, नई स्विस कॉटेज के कार्यक का शुभारंभ।
सुबह 11.30 से 11.40 बजे तक मुगल म्यूजियम प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे।
सुबह 11.45 से 12 बजे तक कलाकृति ऑडिटोरियम का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 12.05 बजे आगरा के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे तक आरक्षित है।
दोपहर 12.40 बजे जीआईसी मैदान पर जनसभा स्थल पहुंचेंगे. यहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण, किसान ऋण मोचन, प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना के तहत बिजली कनेक्शन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और अन्य योजनाओं के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र बाटेंगे। इसके बाद योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 2.10 से 3.25 बजे तक कीठम बाल उद्यान में टूरिज़्म गिल्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रेस कांफ्रेन्स करेंगे।
दोपहर 3.25 से 3.55 बजे तक कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण करेंगे।
शाम 4 बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ताजमहल से जुड़े विवादों पर एक नजर
योगी का यह दौरा इसलिये काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ताज महल अनेक विवादास्पद बयानों और परिघटनाओं की वजह से चर्चा में है। सबसे पहले पर्यटन विभाग की पुस्तिका में ताज महल को शामिल नहीं किये जाने को लेकर विवाद उठा था।

उसके बाद बीजेपी विधायक संगीत सोम ने इस इमारत को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताते हुए नया विवाद पैदा कर दिया था। बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने इसे ‘तेजो महालय’ करार देते हुए इस विवाद को और हवा दे दी थी।

इस विवाद के बीच, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने ताजमहल को भारतीयों के खून पसीने से बनी इमारत बताते हुए इसे विश्वस्तरीय करार दिया था।

ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...