राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना: पंजीकरण के लिए लगेंगे 10 वार्डों में शिविर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 अक्टूबर 2017, 6:08 PM (IST)

जयपुर। जिला प्रशासन द्वारा जयपुर नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा तथा विशेष योग्यजन पेंशनधारी, श्रम विभाग के पंजीकृत निर्माण श्रमिक, अनाथालय, वृद्धाश्रम एवं कुष्ठआश्रम में पंजीकृत व्यक्तियों, गैर सफाईकर्मियों तथा कुलियों जैसी श्रेणियों के व्यक्तियों को जोड़ने के लिए 24 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक नगर निगम के सभी जोन में वार्डवार विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री सिद्धार्थ महाजन ने इस सम्बंध में एक आदेश जारी कर जोनवार आयोजित होने वाले इन शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सभी पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिए प्रभारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों को पाबंद किया है।

शिविरों में माकूल व्यवस्थाओं के निर्देश
महाजन ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में इन वर्गों के लोगों को जोड़ने के लिए लगाए जा रहे इन शिविरों के लिए उपखण्ड अधिकारी, एसीएम एवं तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। शिविरों में मौके पर आवेदन पत्रों को भरवाने में सहयोग के लिए 5-5 कार्मिकों की प्रत्येक शिविर में विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही शिविरों में आने वाले लोगों को सुविधा एवं सहयोग की दृष्टि से अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।

मंगलवार के शिविरों का कार्यक्रम

जिला कलक्टर ने बताया कि मंगलवार, 24 अक्टूबर को नगर निगम के आठ जोन में 10 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सांगानेर जोन में वार्ड 35 के लिए शिविर ठाणी कुमावतान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगानेर में आयोजित होगा। इसी तरह हवामहल पश्चिम जोन में वार्ड 74 के लिए ठठेरों का मंदिर चौड़ा रास्ता, आमेर जोन में वार्ड 87 के लिए वाल्मिकी भवन, सामुदायिक केन्द्र, ब्रहा्पुरी थाने के पीछे, मोतीडूंगरी जोन में वार्ड 51 के लिए सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर तीन, मालवीय नगर, सिविल लाईन में वार्ड 19 के लिए सामुदायिक केन्द्र, गजसिंहपुरा अजमेर रोड़ एवं तथा वार्ड 27 के लिए सामुदायिक केन्द्र, मजदूर नगर, हवामहल पूर्व जोन में वार्ड 63 के लिए सामुदायिक केन्द्र, जामडोली, आगरा रोड़, मानसरोवर जोन में वार्ड 29 के लिए सामुदायिक केन्द्र, श्याम नगर एवं विद्याधार नगर जोन में वार्ड एक के लिए नींदड मोड़, गुडवालाज मैरिज गार्डन, सीकर रोड़ एवं वार्ड 5 के लिए नारायण वाटिका, माताजी का मंदिर के पीछे, केडिया पैलेस रोड़, मुरलीपुरा में शिविर आयोजित होंगे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे