जयपुर । पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जन्म जयन्ती पर आज कार्यालय पर शहर भाजपा द्वारा श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर भैरोंसिंह जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि श्रद्धाजंलि कार्यक्रम मे भैरोंसिंह जी के चित्र पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश चैलावत, मुकेश पारीक सहित पार्टी के शहर से सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी जी ने भैरोंसिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की शेखावत साहब का जीवन एक साधारण जीवन था। देश के उपराष्ट्रपति व तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद उनका पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से उनका सीधा जुड़ाव था और इसी जुड़ाव के पीछे व जननेता कहलाएं और उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा के सफर तक पार्टी का प्रदेश मे नेतृत्व किया और उन्ही के द्वारा डाली गई नीव पर पार्टी आज इतने मजबुती से खड़ी है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में राजस्थान के लिए अनेक ऐसे कार्य किए जिसके आधार पर आज राजस्थान देश मे अन्य राज्यों की तुलना मे आगे खड़ा है, उन्होंने अन्तोदय योजना के माध्यम से समाज के अन्तिम छौर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया और उनके द्वारा चालू की गई अन्तोदय योजना को देश के कई राज्यों मे अपने यहां पर भी लागु की।
उन्होंने अपना पुरा जीवन संगठन को मजबूती प्रदान करने मे लगा दिया और उनका जीवन आज के हम सब कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहा है और उनके बताएं मार्ग पर चल कर हम भाजपा के अजेय भाजपा का सपना पुरा कर सकते है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे