नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं। हालांकि, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिली है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में कुल 40 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जगत प्रकाश नड्डा, थावर चंद गहलोत, स्मृति ईरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. निर्मल सिंह, सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, विजय सांपला, मंगल पांडे, मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग सिंह ठाकुर का नाम शामिल हैं।
भाजपा की सूची में शामिल वीरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा, पवन राणा, चंद्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, रश्विधर, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद राजबलि, विशाल चौहान भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर और भाजपा राज्य प्रमुख सतपाल सिंह ऊना से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने नौ नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
ये है बीजेपी कैंडिडेट
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
1. चूड़ा से हंसराज
2. भारमौर से जिया लाल कपूर
3. चम्बा से पवन नैयर
4. डलहौजी से डी एस ठाकुर
5. भतियात से विक्रम सिंह जरयाल
6. नुरपूर से राकेश पठानिया
7. इंदोरा से रीता धीमान
8. फतेहपुर से कृपाल परमार
9. जावली से अर्जुन सिंह ठाकुर
10. देहरा से रवीन्द्र सिंह
11. जसवान प्रगपुर से विक्रम सिंह
12. ज्वालामुखी से रमेश धवला
13. जयासिंहपुर से रवीन्द्र धीमान
14. सुला से विपिन सिंह परमार
15. नग्रोटा से अरूण कुमार
16. कांगड़ा से संजय चौधरी
17. शाहपुर से सारविन चौधरी
18. धर्मशाला से किसन कपूर
19. पालमपुर से इंदू गोस्वामी
20. बैजनाथ से मुलख राज प्रेमी
21. लाहौल स्पीति से डा. रामलाल मार्कंडेय
22. मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर
23. कुल्लू से महेश्वर सिंह
24. बंजार से सुरेन्द्र शौरी
25. अन्नी से किशारी लाल
26. कार्सोग से हीरा लाल
27. सुंदरनगर से राकेश जमवाल
28. नाचन से विनोद कुमार
29. सीराज से जय राम ठाकुर
30. दारंग से जवाहर ठाकुर
31. जोगिन्दर नगर से गुलाब सिंह ठाकुर
32. धरमपुर से महेन्द्र सिंह ठाकुर
33. बल्ह से इंद्रा सिंह गांधी
34. सरकाघाट से कर्नल इंद्रा सिंह ठाकुर
35. भोरंग से कमलेश कुमारी
36. सुजानपुर से प्रेम कुमार धूमल
37. हमीरपुर से नरेन्द्र ठाकुर
38. बरसार से बलदेव शर्मा
39. नादौन से विजय अग्निहोत्री
40. चिंतपूर्णी से बलवीर सिंह चौधरी
41. गाग्रेट से राजेश ठाकुर
42. हारोली से रामकुमार शर्मा
43. उना से सतपाल सत्ती
44. कुटलेहार से वीरेन्द्र कुंवर
45. धानडूटा से जे आर कटवाल
46. घुमारविन ने राजेन्द्र गर्ग
47. विलासपुर से सुभाष ठाकुर
48. नैना देवजी से रणधीर शर्मा
49. अर्की से रतन सिंह पाल
50. नालागढ़ से किशन लाल ठाकुर
51. दून से सरदार परमजीत सिंह
52. सोलन से राजेश कश्यप
53. कसौली से राजीव सहजाल
54. पच्छाड से सुरेश कुमार कश्यप
55. नाहन से राजीव बिंदल
56. श्री रेणुकजी से बलवीर चौहान
57. पोंटा साहिब से सुखराम चौधरी
58. शिल्लई से बलदेव सिंह तोमर
59. चोपाल से बलवीर सिंह वर्मा
60. थियांग से राकेश वर्मा
61. कुसुमपट्टी से विजय ज्योति सैन
62. शिमला से सुरेश भारद्वाज
63. शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा
64. जुब्बल कोटखाल से नरेन्द्र बराग्टा
65. रामपुर से प्रेम सिंह ड्रायक
66. रोहरू से शशि बाला
67. किन्नौर से तेजवंत नेगी
68. मंडी से अनिल शर्मा
ये भी पढ़ें - फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं