10वीं पास के लिए CIST कांस्टेबल में वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017, 2:06 PM (IST)

नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CIST) में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है।

पद का नाम : कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)

पद की संख्या : 378 पद

पे स्केल : 21700-69100 रुपये प्रति महीना।
इस भर्ती में अलग अलग ट्रेड के आधार पर उम्मीदवारों को कई वर्गों में विभाजित किया गया है।

योग्यता : उम्मीदवार को 10वीं पास होना आवश्यक है।

उम्र : 18 से 23 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चयन प्रक्रिया : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फीस : जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस दोनी होगी, जबकि एससी,एसटी, महिला और पूर्व कर्मचारी बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई : आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

ये भी पढ़ें - 12वीं में कम नंबर हैं तो नो टेंशन क्योंकि....