पंजाब: बाइक पर आए और कर दी RSS नेता की गोली मारकर हत्या

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017, 1:19 PM (IST)

चंडीगढ। पंजाब के लुधियाना में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता रविंदर गोसांई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कैलाश नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने करीब से गोसांई को गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड दिया।

गोसाई आरएसएस की शाखा (सुबह में दैनिक प्रशिक्षण) से लौट रहे थे और जब उन पर हमला हुआ तब वह अपने घर के पास ही थे। वह लुधियाना में आरएसएस शाखा में संघ प्रचारक थे। मंगलवार को हुई इस हत्या से पहले पंजाब में पिछले तीन सालों में चार अन्य दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या की जा चुकी है। पंजाब पुलिस हत्या के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को नहीं पकड़ पाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वरिष्ठ पंजाब आरएसएस नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा (सेवानिवृत्त) को 6 अगस्त, 2016 को जालंधर शहर के एक व्यस्त इलाके में अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवकों ने गोली मार दी थी। उनके हमलावरों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। आरएसएस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोगनेजा, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जसके कारण एक महीने बाद उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...