पीआरटीसी 17 से लुधियाना और कपूरथला से चलाएगा एक्सट्रा बसें

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017, 4:23 PM (IST)

बठिंडा। पीआरटीसी 17 अक्टूबर से चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना आैर कपूरथला रूट पर एक्सट्रा बसें चलाएगी। इसके साथ ही पीआरटीसी बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए बंद पड़े 10 रूट भी शुरू करेगी। बठिंडा के अलावा यह सुविधा पटियाला, लुधियाना कपूरथला डिपो पर दी जाएगी। इससे दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वालों को ज्यादा फायदा होगा।

अतिरिक्त बसों को शुरू करने के पीछे पीआरटीसी का मकसद है कि दीवाली का त्योहार हर कोई व्यक्ति अपने घर में मना सके। इसके लिए उसको अपने घर पहुंचने पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पटियाला लुधियाना डिपू से 10-10 बसें दिल्ली को चलेंगी। इसी प्रकार दो दिन प्रति डिपो से 40 अतिरिक्त चक्कर होंगे। बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। कपूरथला के लिए 5 बसें चलेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे