यह कमाल करने वाले 5वें हरफनमौला खिलाड़ी बने शाकिब अल हसन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017, 3:55 PM (IST)

नई दिल्ली। बांग्लादेश के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा अच्छा साबित नहीं हो रहा है। दो मैच की टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद वह रविवार को खेला गया पहला वनडे भी हार गया। हालांकि यह मैच बाएं हाथ के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के लिए व्यक्तिगत रूप से यादगार रहा।

दरअसल शाकिब भी अब वनडे में 5000 रन बनाने के साथ 200 विकेट लेने वाले विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं। शाकिब से पहले चार और क्रिकेटर यह कमाल कर चुके हैं। शाकिब ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से बनाए गए 29 रन की पारी के दौरान 5000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। शाकिब के अब 178 वनडे में 34.80 के औसत व 81.04 के स्ट्राइक रेट के साथ 5012 रन हो गए हैं।

शाकिब के खाते में 34 अर्धशतक व सात शतक हैं और उनका टॉप स्कोर नाबाद 134 रन है। शाकिब के 29.70 के औसत व 4.42 के इकोनोमी रेट के साथ 224 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47/5 विकेट है। इसके अलावा 30 वर्षीय शाकिब के 51 टेस्ट में 3594 रन व 188 विकेट और 59 टी20 मुकाबलों में 70 विकेट हैं।

अब हम देखेंगे वनडे के 5 और सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

वनडे : 445
रन : 13430
औसत : 32.36
50/100 : 68/28
विकेट : 323
औसत : 36.75
5 विकेट : 4 बार

ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, आईसीसी)

वनडे : 328
रन : 11579
औसत : 44.36
50/100 : 86/17
विकेट : 273
औसत : 31.79
5 विकेट : 2 बार


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान, एशिया, आईसीसी)

वनडे : 398
रन : 8064
औसत : 23.57
50/100 : 39/6
विकेट : 395
औसत : 34.51
5 विकेट : 9 बार


ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5

अब्दुल रज्जाक (पाकिस्तान)

वनडे : 265
रन : 5080
औसत : 29.70
50/100 : 23/3
विकेट : 269
औसत : 31.83
5 विकेट : 3 बार


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

क्रिस केन्र्स (न्यूजीलैंड, आईसीसी)

वनडे : 215
रन : 4950
औसत : 29.46
50/100 : 26/4
विकेट : 201
औसत : 32.80
5 विकेट : 1 बार

ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...