जोया ने ठानी थी डॉक्टर या वकील......की,पहचान मिली निर्देशक...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017, 1:57 PM (IST)

जोया ने ठानी थी डॉक्टर या वकील......की,पहचान मिली निर्देशक...

जोया अख्तर एक इंडियान फिल्म निर्देशक-लेखक हैं। बता दें कि जोया ने बहुत ही कम वक्त में अपनी बेहनत से ग्लैमर जगत में सफल निर्देशकों में एक खास पहचान बनाई हैं। आपको बता दें कि जोया ने डॉक्टर बनने की तमन्ना थी, लेकिन डॉक्टर बनने के लिए पढाई ज्यादा करनी पडती थी, फिर जेाया ने लॉ करने का इरादा किया। ताकि एक कामयाब वकील बन सके। लेकिन डेस्टिनी तो कहीं और थी। जैसे कि सब को पता है कि जोया को राइटिंग स्किल तो विरासत में मिली है। जोया के पिता जावेद अख्तर और मां हनी ईरानी दोनों ही अपने जमाने के कामयाब राइटर रहे हैं। पूरे फिल्मी दुनिया में जोया का पालन पोषण हुआ। फिर भी जोया इस दुनिया से अलग अपना करियर बनाने की सोच री थी। जोया को पहली निर्देशित फिल्म लक बाय चांस थी। जिसे दर्शकों और अलोचकों ने काफी पसंद किया था।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जोया का जन्म 14 अक्टूबर 1974 के मुंबई में जावेद अख्तर के घर में हुआ था। जावेद अख्तर हिन्दी सिनेमा के मशहूर लेखक, कति हैं। इनकी मां का नाम हनी ईरानी है, जोकि एक अभिनेत्री हैं। जोया प्रसिद्ध उर्दू कवि जान-निसार के पोते हैं। जोया की सौतेली मां शबाना आजमी भी फिल्म जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री है।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा

जोया अख्तर के एक बडे भाई है फरहान अख्तर जोकि एक निर्देशक, निर्माता अभिनेता और लेखक हैं। जोया निर्देशक-कोरिओग्राफर फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मौसेरी बहन है।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

बता दें कि जोया ने मनेच्क्जी कूपर विद्यालय, मुंबई से उन्होंने अपनी पढाई की और सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से स्नातक की पढाई कंप्लीट की। उसके बाद जोया ने फिल्म निर्माण सिखने के लिए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय फिल्म स्कूल में चलीं गई।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब

जोया ने अपने करियर की शुरूआत में पेप्सी, फिनोलेक्स सहित कई कमर्शियल एड फिल्मों में काम किया है। एक रॉक बैंड के लिए प्राइस ऑफ बुलैट नामक एक म्यूजिक वीडियों में उन्होंने बतौर सह-निर्देशक के रूम में काम किया। इसके बाद कास्टिंग डिपार्टमेंट में काम कर उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की। उन्होंने कामसूत्र: प्यारकी एक कहानी, बॉम्बे बॉयज, स्प्लिट वाइड ओपन और भोपाल एक्सप्रेस में एक्ट्रा की कास्टिंग की है।

ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश