जयपुर की डॉ. सुनीता शर्मा को राज्यस्तरीय संस्कृत विदूषी सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017, 8:28 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में सह आचार्य डॉ. सुनीता शर्मा को शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित कार्यक्रम में राज्यस्तरीय संस्कृत विदूषी सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के लिए राजस्थान संस्कृत अकादमी ने डॉ. शर्मा का चयन किया। डां. शर्मा यह सम्मान संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2015 में संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. शर्मा विश्वविद्यालय में अध्यापन के अलावा शोध एवं प्रशासनिक तथा अन्य क्षेत्रों में भी कार्यरत रही हैं। उनके निर्देशन में कई शोध छात्रों ने विद्यावारिधि एवं एम.फिल की उपाधि प्राप्त की है।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल