भाजयुमो ने स्व. राजमाता विजयाराजे जी की जयन्ती मनायी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 8:37 PM (IST)

बारां। भारतीय जनता युवा मोर्चा बारां नगर द्वारा स्व. राजमाता विजयाराजे सिन्धिया जी की जयन्ती भाजपा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल की अगुवाई में गायों को चारा खिलाकर मनायी गई।
मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि जिला महामन्त्री रामेन्द्र सिंह हाड़ा ने स्व. राजमाता विजयाराजे सिन्धिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित कर दिया और पार्टी को उच्च स्तर पर पहुँचाया। नगर महामन्त्री धीरज सिंह हाड़ा ने बताया कि प्रातः 10.00 बजे कोटा रोड स्थित गौषाला में भाजयुमो पदाधिकारियों ने पहुँचकर गायों को चारा खिलाकर स्व. राजमाता सिन्धिया की जयन्ती मनायी और उन्हें श्रृद्वापूर्वक याद किया।

इस दौरान जिला महामन्त्री प्रशांत विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र नरवाल, नगर महामन्त्री प्रवीण पांचाल, मनीष चौधरी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष राकेश सुमन, अक्षय मंडिया, दिलीप मीणा, मधुसूदन नागर, नगर उपाध्यक्ष दिनेश नागर आमापुरा, सुधीश डागर, अर्जुन डांगोरिया, हेमन्त राठौर, नगर मन्त्री रितेष कोहली, नील सोपरा, युवराज ओझा, अमन गोस्वामी, युवा नेता सूरज सोलंकी, धीरज मेघवाल, गोलू नागर, प्रमोद मीणा, हर्षित नागर, आयुश शर्मा सहित कई भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे