बाइक सवार की पुल से गिरने पर मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 8:28 PM (IST)

धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना इलाके के नकटेपुरा गांव में नेरोगेज रेलवे पुल को क्रॉस करते समय एक व्यक्ति बाइक सहित नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर घायल को धौलपुर जिले के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाजे दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक बसेड़ी पंचायत समिति में एलडीसी पद पर कार्यरत था। हादसा उस वक्त हुआ जब अशोक बाइक से अपने गांव नकटेपुरा से गांव में पडने वाले नेरोगेज रेलवे पुल को क्रॉस कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित पुल के नीचे गिर गया। उसे गंभीर रूप से घायलअवस्था में इलाज के लिए परिजन बसेड़ी अस्पताल लेकर आये। उसे धौलपुर के लिए रैफर कर दिया। धौलपुर के ट्रॉमा सेंटर में अशोक ने इलाजे दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे