राजस्थान यूनिवर्सिटी में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 6:59 PM (IST)

जयपुर । भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से सुबह 11.00 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के साथ ‘‘नारी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम की संयोजक और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें काॅलेज में अध्ययनरत छात्राओं से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाते हुये, महिलाओं एवं छात्राओं के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में छात्राओं को ‘‘नारी शक्ति’’ एवं ‘‘राष्ट्र के स्वाभिमान’’ को बरकरार रखने की शपथ दिलाई।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल ने बताया कि ‘‘नारी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम में काॅलेज परिसर में लगभग 250-300 की संख्या में काॅलेज की छात्राएं एवं मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता बबिता शर्मा उपस्थित रहीं।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे