मुख्यमंत्री सिरोही पहुंचीं, हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017, 10:33 AM (IST)

सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार सुबह सिरोही पहुंची। हवाई पट्टी पर पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के जवान मुख्यमंत्री के समक्ष काली पट्टी बांधकर अपनी मांग रखने के लिए एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर उन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से हेलिकॉप्टर से डीसा के लिए रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे