भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगा अपनी रक्षा आप, हम हैं दुर्गा कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 6:18 PM (IST)

जयपुर। राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती के पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय में 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे ‘अपनी रक्षा आप, हम हैं दुर्गा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, महिला विधायक, महिला मोर्चा प्रभारी अल्का सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता सिंह गुर्जर अतिथि होंगे।

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज से संबंधित छात्राओं तथा महिलाओं को मातृ शक्ति एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित कर आत्मरक्षा के गुर सिखाकर, उनको अपनी रक्षा कैसे की जाए, इसकी जानकारी दी जाएगी। महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए एवं आत्म स्वावलंबी बनाने के लिए यह कार्यक्रम किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे