T20 में पहली बार स्टंप हुए एमएस धोनी, भारत के लिए 7वां मौका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 4:00 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत के लिए मंगलवार को गुवाहाटी का नया बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम लकी नहीं रहा। वहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फेल हो गए। गजब की फूर्ति के साथ बल्लेबाजों को स्टंप करने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (13) खुद स्टंप हो गए।

उन्हें लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंद पर टिम पैने ने स्टंप किया। धोनी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहली बार स्टंप हुए हैं। 36 वर्षीय धोनी ने 80 टी20 मैच की 69 पारियों में 35.00 के औसत से 1225 रन बनाए हैं। वे 34 दफा नाबाद रहे।

अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में अब तक 7 मौकों पर भारतीय बल्लेबाज स्टंप हुए हैं। देखें 6 और मौके :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रोहित शर्मा

कब : 15 मार्च 2016
कहां : नागपुर
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 5 रन, 7 गेंद
नतीजा : न्यूजीलैंड 47 रन से जीता

ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...

रविचंद्रन अश्विन

कब : 15 मार्च 2016
कहां : नागपुर
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 10 रन, 20 गेंद
नतीजा : न्यूजीलैंड 47 रन से जीता


ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

शिखर धवन

कब : 10 अक्टूबर 2013
कहां : राजकोट
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 32 रन, 19 गेंद, 5 चौके
नतीजा : भारत 2 गेंद पहले 6 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

रोहित शर्मा

कब : 31 अगस्त 2011
कहां : मैनचेस्टर
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : 1 रन, 3 गेंद
नतीजा : इंग्लैंड 3 गेंद पहले 6 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

रोहित शर्मा

कब : 12 जून 2010
कहां : हरारे
विरुद्ध : जिम्बाब्वे
पारी का विवरण : 10 रन, 15 गेंद, 1 चौका
नतीजा : भारत 30 गेंद पहले 6 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - वर्ष 2017 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने एल्गर, ये हैं...

युवराज सिंह

कब : 14 जून 2009
कहां : लॉड्र्स
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : 17 रन, 9 गेंद, 2 छक्के
नतीजा : इंग्लैंड 3 रन से जीता

ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली