अभय चौटाला पहुंचे मेवात, भाजपा पर बोला हमला

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 3:56 PM (IST)

नूंह,मेवात। हरियाणा नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की सीडी पूरे प्रदेश के पत्रकारों को एक मंच पर बुलाकर उनके बीच जारी जाएगी , लेकिन उससे पहले विधानसभा सत्र में इनेलो भाजपा के भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा मांगेगी। अगर इस्तीफा नहीं दिया तो सदन चलने नहीं दिया जायेगा। कुल मिलाकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।


विधायक अभय सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले में बोले कि आज तो वे इनेलो कार्यकर्ताओं का आभार जताने आये हैं लेकिन जय शाह मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जानी चाहिए। दादूपुर नलवी नहर पर अभय सिंह चौटाला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को तो सरकार कोई राहत देने की बात नहीं कर रही लेकिन गुरुग्राम में सीएम व्यापारियों पर खूब मेहरबान दिखाई दिए। इनेलो दादूपुर नलवी नहर मामले में भाजपा की सोच के खिलाफ है।


एसवाईएल नहर पर नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 8 नवंबर को सुप्रीमकोर्ट में केंद्र सरकार को जवाब देना है। अगर जरुरत पड़ी तो इनेलो उसके बात बड़ा आंदोलन हरियाणा से लेकर दिल्ली तक करने से भी पीछे नहीं हटेगी। सरकार की मंशा नहर के पानी को लेकर ठीक नहीं है। विधायक अभय बोले कि हरियाणा में इनैलो की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ़ होने से लेकर , बिजली की दरें कम करने के अलावा हर घर में रोजगार दिया जायेगा वर्ना पढ़े -लिखे नौजवानों के लिए 15 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। कुल मिलाकर इनैलो नेता ने कार्यकर्ताओं से नीतियों को लेकर घर - घर जाने के निर्देश देकर यह साबित कर दिया कि चुनाव कभी भी हों , इनैलो पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे