इतने लम्बे और घने बाल, देखकर हो जाएंगे हैरान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 1:01 PM (IST)

लंदन। हर महिला की ख्वाहिश रहती है उसके लम्बे और घने बाल हो। इसके लिए के लिए महिलाएं कई प्रकार के जतन करते है। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे है जिसके बहुत ही लम्बे और घने बाल है। 32 वर्षीय महिला हैं लंदन की मैलगोरजाता कुलजाइक।

उन्होंने अपने बाल लंबे करने के लिए दो साल पहले उन्हें काटना छोड दिया था। तब उनके बाल घुटने तक आते थे, लेकिन अब एडी तक लंबे हो चुके हैं। उनके बालों की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वह अपने बालों को कमर के चारों ओर लपेटकर गाउन का रूप भी दे देती हैं। देखकर ऐसा लगता है कि वह कोई महंगा परिधान पहने हैं।

ये भी पढ़ें - भारत के इस जिले में है पाकिस्तानी पत्नी की नो एंट्री

साथ ही तरह-तरह की डिजाइनों में चोटी बनाकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती हैं। इससे उनके हजारों प्रशंसक बन गए हैं। उनके अनुसार वह रोज शैंपू से बाल धोती हैं और नारियल तेल लगाती हैं। यही उनके अच्छे बालों का राज है।

ये भी पढ़ें - लडकियों को इन नामों से पुकारा तो आ जाएगी शामत