मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती
को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे है। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि
फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर को मिली तारीफ और सकारात्मक प्रतिक्रिया से
बेहद खुश हैं। रणवीर ने मंगलवार को ट्विटर पर एक खुला पत्र लिखा, जहां
उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए दोस्तों, मीडिया, दर्शकों सहित
हर किसी का आभार जताया।
पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘मैं तहे दिल से
उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने उदारता के साथ हमारे
ट्रेलर पर प्यार और तारीफों की बरसात की है। चारों तरफ से मिल रही ढेर सारी
प्रशंसा अद्भुत और अभिभूत कर देने वाली है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभिनेता ने संजय
लीला भंसाली को ‘क्रेजी जीनियस’ और ‘उम्दा निर्माता’ बताया। रणवीर ने लिखा
कि यह उस खून, पसीने और आंसू का परिणाम है, जिसे उनकी टीम ने इस बड़े
प्रयास में डाला है। फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी
हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना