70 साल का कछुआ प्रेमिका से मिलने पहुंचा, 24 घंटे में 10 किमी दूर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017, 12:30 PM (IST)

नई दिल्ली। प्यार में इंसान कुछ कर सकता है। आपने कई प्रेमियों को देखा होगा कि अपनी प्रेमिका को पाने के लिए या मिलने कई कुछ भी कर गुजरते है। लेकिन आज आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे है जिससे जानकर हर कोई हैरान है। जी हां, इंग्लैंड में एक 70 वर्षीय पालतू कछुआ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 10 किलोमीटर चलकर पहुंचा। उसने यह सफर 24 घंटे में पूरा किया।

फ्रेडी नामक कछुआ पिछले कई सालों से पार्टनर एस्ट्रिड से नहीं मिल पाया था। ऐसा इसलिए क्योंकि एस्ट्रिड को एक स्थानीय चिडिय़ाघर में बंद कर दिया गया था। फ्रेडी की मालकिन मिस स्टेंशन कछुए की रफ्तार से काफी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा आमतौर पर कछुए काफी धीरे चलते हैं लेकिन इसने एक दिन में ही 10 किलोमीटर का रास्ता कवर कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने आगे कहा कि कछुआ एक झोपड़ी में रहता है। जब वह एक दिन दफ्तर से घर वापस आईं तो उन्हें फ्रेडी वहां नहीं मिला। इसके काफी दिनों बाद एक कॉल के जरिए पता चला कि वह चिडिय़ाघर में मिला है।

आपको बता दें कि फ्रेड पिछले 50 सालों से स्टेंशन के घर में रह रहा है। उसके गायब हो जाने के बाद उसकी मालकिन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों से उसे ढूंढने की भी अपील की। काफी दिनों बाद फ्रेडी वापस मिल सका है।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे खतरनाक लेडी गैंगेस्टर्स