अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी में फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017, 08:51 AM (IST)

टैक्सास। अमेरिका के टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी खबर सामने आ रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। हमले के बाद टैक्सास यूनिवर्सिटी कैंपस को बंद कर दिया गया था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार एक स्टूडेंट को वेलफेयर चेक के लिए पुलिस विभाग के अंदर ले जाया गया था। आरोप है कि पुलिस विभाग में अंदर आते ही स्टूडेंट ने पिस्टल निकालकर पुलिस अफसर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शूटर कैंपस में ही छिपा था।

पुलिस ने स्टूडेंट्स, प्रोफेसर, फैकल्टी और स्टाफ को शेल्टर लेने को कहा गया है। अभी तक पुलिस ने हमलावर का विवरण नहीं जारी किया है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता क्रिस कुक के मुताबिक कैंपस पुलिस ने सोमवार शाम को चेकिंग की थी, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स के कमरे से ड्रग्स मिले थे।

क्रिस कुक ने बताया कि ड्रग्स रखने के आरोप में हमला करने वाले स्टूडेंट को सामान्य प्रक्रिया के तहत कैंपस पुलिस स्टेशन लाया गया। इस दौरान आरोपी ने बंदूक निकाली और एक अफसर पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और काफी मशक्कत के बाद पकड़ में आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हाल के दिनों में अमेरिकी इतिहास में यह अब तक गोलीबारी की सबसे घातक घटना थी। पुलिस ने कहा था कि बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर हुई थी। स्वैट टीम ने उसे मार गिराया था।

ये भी पढ़ें - यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा