चंडीगढ़। हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पिछड़े वर्गों के आरक्षण से संबंधित आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से आज http://hbcc.nic.in के
नाम से एक वेबसाइट लांच की गई जिस पर अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग
कल्याण विभाग समेत कोई भी विभाग, व्यक्ति या हितधारक 30 नवम्बर, 2017 तक
आंकड़े या सामग्री भेज सकता है। ऐसे आंकड़े आयोग को दस्ती भी भेजे जा सकते
हैं तथा इस संबंध में 30 दिसम्बर, 2017 तक या इससे पहले आपत्तियां दर्ज
करवाई जा सकती हैं।
आयोग
के आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस.एन. अग्रवाल ने आज यहां यह
जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय ने इस संबंध में आयोग को 31
मार्च, 2018 तक राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा विधान सभा ने हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम,
2016 (2016 का हरियाणा अधिनियम संख्या 9) पारित किया था जिसके अंतर्गत
पिछड़े वर्ग के रूप में किसी भी श्रेणी को शामिल करने या निकालने के लिए
आग्रहों की जांच करने तथा किसी पिछड़ी श्रेणी के अतिसमावेश या कम समावेश की
शिकायतें सुनने तथा राज्य सरकार को इस संबंध में परामर्श देने के लिए
हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया था।
उन्होंने
बताया कि हरियाणा विधान सभा ने हरियाणा पिछड़े वर्ग (सेवाओं तथा शैक्षणिक
संस्थानों में दाखिलों में आरक्षण) अधिनियम, 2016 (2016 का हरियाणा
अधिनियम संख्या 15) भी पारित किया था। राज्य सरकार द्वारा 12 मई, 2016 को
इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत छ:
जातियों नामत: जाट, जट्ट सिख, रोड़, बिश्नोई, त्यागी, मूला जाट या मुस्लिम
जाट जातियों को हरियाणा राज्य में ब्लॉक ‘सी’, अनुसूची-3 में नागरिकों की
पिछड़ी श्रेणियों की सूची में आरक्षण दिया गया था। इसके पश्चात, असंतुष्टï
पक्षों द्वारा इन जातियों को दिए गए आरक्षण को चुनौती देते हुए इस आयोग के
समक्ष कुछ शिकायतें दायर की गई।
अग्रवाल ने बताया कि इस अधिनियम को चण्डीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा उच्च
न्यायालय में दायर की गई गई याचिकाओं के माध्यम से भी चुनौती दी गई थी।
मुख्य याचिका मुरारी लाल गुप्ता बनाम हरियाणा राज्य तथा अन्य, सीडब्ल्यूपी
संख्या 9931 ऑफ 2016 (ओ एण्ड एम) थी। उच्च न्यायालय द्वारा पहली सितम्बर,
2017 को एक निर्णय पारित किया गया जिसमें न्यायालय ने हरियाणा पिछड़ा वर्ग
आयोग को अधिनियम, 2016 की अनुसूची-3 में वर्णित पात्र जातियों के लिए
आरक्षण की सीमा, यदि कोई है, निर्धारित करने तथा इन छ: जातियों को दिए गए
आरक्षण की मात्रा भी निर्धारित करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के हरियाणा राज्य केन्द्र ने विकसित किया है। इस वेबसाइट पर http://hbcc.nic.in के माध्यम से जनसाधारण द्वारा लॉग-इन किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल के माध्यम से भी इस वेबसाइट तक पहुंचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे