मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठा सरपंच संघ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 अक्टूबर 2017, 4:07 PM (IST)

करौली। जिला मुख्यालय के सरपंच संघ अपनी मांगों को लेकर आज से आमरण अनशन पर बैठ गया है। आमरण अनशन पर जाने से पहले सरपंच संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में सरपंच संघ ने जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज नारायण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं।

ज्ञापन में कहा कि जब तक सरपंच संघ की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। चाहे हमें अपनी मांगें मनवाने के लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े, हम तैयार हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सरपंच संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि जिला परिषद में हमारा कई महीनों से नरेगा एवं मस्टरोल का भुगतान अटका पडा़ हुआ है, जिसकी वजह से न तो हम मजदूरों को कोई भुगतान कर पा रहे है और न ही कार्य करवा पा रहे हैं, जिससे हम सरपंचों के साथ-साथ समस्याएं भी बढ़ रही हैं, वहीं दीपावली आने को कुछ समय बाकी है फिर भी प्रशासन हमारी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है जिससे हमारी समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है, वहीं उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी