सोलन/नालागढ़। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर शुरू हुई ट्रक आपरेटरों की देशव्यापी हड़ताल का हिमाचल में नजर आया। हड़ताल का असर बीबीएन में भी देखा गया। यहां ट्रकों के चक्के जाम रहे। बीबीएन में करीब 12 हजार ट्रकों का आना-जाना लगा रहता था। आज चक्का जाम होने से उद्यमियों अन्य संबंधित वर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हड़ताल को हिमाचल की सभी ट्रक यूनियनें समर्थन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्यारत्न ने बताया कि उन्हें देश के मुख्य संगठनों ने इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया था, जिसके बाद उनके संगठन ने देशव्यापी चक्का जाम में शामिल होने का निर्णय लिया। ट्रक मालिकों की मुख्य मांग देश में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने को लेकर है। उन्होंने बताया कि डीजल के दाम रोजाना बढऩे से ऑपरेटरों की कमर टूट चुकी है।
ये भी पढ़ें - यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी