T20 में टीम इंडिया को मिली 50वीं जीत, ये तीन देश हैं आगे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 अक्टूबर 2017, 3:37 PM (IST)

नई दिल्ली। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने शनिवार को रांची में अपनी धमक दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला जीत लिया। हालांकि बरसात का दखल होने से दर्शक मैच का पूरा मजा नहीं ले पाए।

चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटकने वाले बाएं हाथ के स्पिनर चाइनामैन कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह टी20 क्रिकेट में भारत की 50वीं जीत रही। भारत ने वर्ष 2006 से अब तक 84 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उसे 50 में जीत और 31 में हार मिली।

एक मैच टाई होने के बाद जीता जबकि दो मैच बेनतीजा रहे। भारत का सफलता प्रतिशत 61.58 है। भारत का अधिकतम स्कोर 244 और न्यूनतम स्कोर 74 रन है। टी20 में जीत के मामले में भारत से आगे तीन और देश हैं।

अब हम देखेंगे टी20 में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले 5 और देश का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पाकिस्तान

मैच : 117
जीत : 69
हार : 45
टाई : 3
बेनतीजा : 0
अधिकतम स्कोर : 203 रन
न्यूनतम स्कोर : 74 रन


ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...

दक्षिण अफ्रीका

मैच : 98
जीत : 57
हार : 40
टाई : 0
बेनतीजा : 1
अधिकतम स्कोर : 241 रन
न्यूनतम स्कोर : 100 रन


ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...

श्रीलंका

मैच : 96
जीत : 51
हार : 43
टाई : 1
बेनतीजा : 1
अधिकतम स्कोर : 260 रन
न्यूनतम स्कोर : 82 रन


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

न्यूजीलैंड

मैच : 97
जीत : 49
हार : 41
टाई : 5
बेनतीजा : 2
अधिकतम स्कोर : 214 रन
न्यूनतम स्कोर : 60 रन


ये भी पढ़ें - वर्ष 2017 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने एल्गर, ये हैं...

ऑस्ट्रेलिया

मैच : 94
जीत : 47
हार : 44
टाई : 2
बेनतीजा : 1
अधिकतम स्कोर : 263 रन
न्यूनतम स्कोर : 94 रन

ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली