जयपुर। आज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास है। सोलह सिंगार कर महिलाएं अपने हमसफर की दीर्घायु की कामना के लिए रविवार को करवा-चौथ का व्रत कर रही हैं। दिनभर निर्जला और निराहार रहकर शाम को चौथ माता की पूजा पश्चात बाद चौथ माता की कहानी सुनेंगी। इसके बाद चंद्रदर्शन कर उसकी पूजा के बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिलाओं को इस बार चंद्र पूजा के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खगोलीय गणना के अनुसार इस बार चंद्रोदय रात करीब 8.30 बजे तक हो जाएगा। इस बार चौथ पूर्णिमा के तीसरे दिन आने से ऐसा होगा। जबकि पिछले वर्ष रात करीब 9 बजे चंद्र दर्शन हुए थे। तीन दिन बाद करवा-चौथ होने की वजह से चंद्रोदय रात 8.30 हो जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार