औषधियुक्त खीर को लेने के लिए लगी होड़

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017, 10:06 PM (IST)

बारां । शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में शुक्रवार रात को चारमूर्ति चैराहे पर संत बालकदास महाराज के सानिध्य में औषधियुक्त खीर का वितरण किया गया। जिसको पाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। वितरण से पहले ही वृद्ध, महिलाएं समेत दूरदराज से लोग एकत्रित हो गए थे। हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने बताया कि 60 लीटर दूध की खीर जनसहयोग से बनाई गई। जिसे बाबा बालकदास ने अभिमंत्रित किया। फिर सभी ने रामधुन की। इसके बाद खीर का वितरण किया।
संत बालकदास ने खीर के साथ दमा, श्वांस रोग, निमोनिया, डेंगू, मलेरिया आदि रोगों के निदान के लिए रोगियों से लक्षण जानकर आयुर्वेदिक दवा की खुराक भी लोगों को दी। खुराना ने बताया कि व्यवस्था में नगर परिशद के कार्यवाहक सभापति कमल राठौर, बारां नागरिक बैंक के चेयरमैन जयनारायण हल्दिया, योगेष गुप्ता, हंसराज षर्मा, व्यवसायी पप्पू पाटौदी, सपत्नीक ष्याम भोला, निलेष, कमलदीप बरूनी, सुखविंदर सिंह, अषोक महावर, दुर्गाषंकर राठौर, आषीश कुमरा, षिषुपाल गजनपुरा, अनिल सेन आदि ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे