एक बार फिर कार्ति संग रोमांस करती नजर आएगी राकुल प्रीत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017, 3:54 PM (IST)

चेन्नई। आगामी तमिल एक्शन फिल्म ‘थीरम अधिगारम ओन्द्रु’ के रीमेक में साथ काम कर चुके अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह और उनके सह-कलाकार कार्ति एक और तमिल फिल्म में साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘वे एक रोमांटिक फिल्म के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक रजत करेंगे और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होगी।’

महेश बाबू की तेलुगू-तमिल फिल्म ‘स्पाइडर’ में नजर आई राकुल को ‘थीरम अधिगारम ओन्द्रु’ से जबरदस्त वापसी की उम्मीद है। राकुल ने बताया कि वह अधिगारम’ को तमिल फिल्म उद्योग में वापसी के तौर पर नहीं देखती। वह व्यस्त रही हैं और पिछले कुछ सालों से तेलुगू फिल्म उद्योग पर उन्होंने ज्यादा ध्यान दिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे