सिंदूर खेला में खूब रंगी रानी मुखर्जी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017, 2:53 PM (IST)

रानी मुखर्जी ग्लैमर जगत की सबसे हाईप्रोफाइल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आपको बता दें कि दुर्गा पूजा और विजयदशमीका जश्न खूब जोर-शोर से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के पंडालों में सिंदूर खेला की धूम खूब होती है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा साल में एक बार अपने मायके आती हैं और अपने मायके में पाच दिन रूकती है, जिसको दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा मायके से विदा होकर जब ससुराल जाती है, तो सिंदूर से उनकी मांग भरी जाती है। साथ ही दुर्गा मां को पान और मिठााई भी खिलाई जाती है। हर साल रानी इस पूजा में शरीक होती हैं। यहां पर रानी सिंपल सोबर सी साडी पहननी थी जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हाल ही में रानी मुंबई में जुहू के एक पंडाल में विजयदशमी के दिन जश्न मनाते हुए नजर आयीं। बता दें कि विसर्जन से पहले सिंदूर खेला की परंपरा है।

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

हिन्दू धर्म में सिंदूर का बहुत बडा महत्व होता है। सिंदूर को महिलाओं के सुहाग की निशानी कहते हैं कहते हैं कि सिन्दूर का ये लाल रंग हर सुहागिन महिला के जीवन में खुशियां भर देता है।

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य

सिन्दूर को मां दुर्गा के शादी शुदा होने का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवरात्रि पर सभी शादी शुदा महिलाएं एक-दूसरे पर सिंदूर लगाती है।

ये भी पढ़ें - साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....

आपको बता दें कि जल्द ही रानी मुखर्जी बडे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, वो यशराज बैनर की फिल्म हिचकी से दस्तक देने जा रही हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं, हिचकी की शूटिंग पूरी हो गई है।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी