गुरदासपुर उपचुनाव : आप के जोगिन्द्र सिंह को भाजपा ने छीना

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 अक्टूबर 2017, 4:09 PM (IST)

पठानकोट। 11 अक्टूबर को गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। सभी प्रमुख दल जीतने के लिए अपनी कोशिशें कर रहे हैं। इन सबके बीच फंसी आम आदमी पार्टी की गाड़ी का एक और पहिया निकल गया और दूसरे दल की गाड़ी में जुड़ गया।

आम आदमी पार्टी के नेता जोगिन्द्र सिंह छीना ने पार्टी (आप) को छोड़ दिया और कमल वाली भाजपा को जॉइन कर लिया है। जोगिन्द्र सिंह छीना ने दीनानगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा को जॉइन करने पर पार्टी के पंजाब इंचार्ज प्रभात झा और राज्य सचिव विनीत जोशी ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के माझा जोन के इंचार्ज कंवलप्रीत सिंह काकी ने इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि वे पार्टी की नीतियों से सहमत नहीं हैं। पार्टी की तरफ से बिना कोई जानकारी दिए उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का चुनाव किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे