‘‘कश्मीर में जो शुरू हुआ था, काहिरा में वह खत्म हुआ...‘अय्यारी’

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 अक्टूबर 2017, 3:43 PM (IST)

मुंबई। फिल्मकार नीरज पांडे ने सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग काहिरा में पूरी कर ली है। पांडे ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर में जो शुरू हुआ था, काहिरा में वह खत्म हुआ...‘अय्यारी’ के कलाकारों और यूनिट के सदस्यों का बहुत धन्यवाद।’’

‘अय्यारी’ असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और पूजा चोपड़ा भी हैं।

मनोज ने भी ट्विटर के जरिए फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘‘अय्यारी’ की शूटिंग पूरी...कितना शानदार अनुभव। आप सबका धन्यवाद।’’

काहिरा के पहले फिल्म की शूटिंग लंदन और दिल्ली में भी हुई।

यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे