मैडोना कभी ऐसी लडकी से कराती थी फेशियल जो...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017, 4:17 PM (IST)

न्यूयॉर्क। हॉलीवुड गायिका व अभिनेत्री मैडोना एक समय पैसे की कमी के कारण हेरोइन का नशा करने वाली एक लडक़ी से फेशियल कराया करती थीं।

अमेरिका में अपने एमडीएनए स्किन लाइन को लांच करने के मौके पर उन्होंने ऐसी जगह के बारे में बताया जहां पॉप की दुनिया की रानी बनने से पहले वह फेशियल कराया करती थीं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने मैडोना के हवाले से बताया, ‘‘मुझे याद है जब मैं लोअर ईस्ट साइड में रहा करती थी और मेरे पास वास्तव में ज्यादा पैसे नहीं होते थे और वहां पहले और दूसरे एवेन्यू के बीच सातवें स्ट्रीट पर एक सैलून हुआ करता था और वहां पर एक लडक़ी काम करती थी। मैं जानती हूं कि यह थोड़ा अजीब है...लेकिन वह हेरोइन की लती थी और उसने मेरा बहुत अच्छी तरह से फेशियल किया और मैं उसके पास जाऊंगी और हम किसी तरह से व्यापार करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘त्वचा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है और मैं कम उम्र से ही अपनी त्वचा की देखभाल करती आई हूं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मैडोना ने साल 2014 में एमडीएनए लांच किया था, जो यहां बर्नीज में लांच होने से पहले सिर्फ जापान में उपलब्ध था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - प्यार का ऐलान कर उदास है क्रिस्टन, जानिए क्यों!