अपारशक्ति ने बताया ईश्वर से जुडने का सबसे अच्छा मार्ग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017, 6:40 PM (IST)

मुंबई। अभिनेता अपारशक्ति खुराना का कहना है कि संगीत ईश्वर से जुडऩे का सबसे अच्छा मार्ग है। उनका कहना है कि रियेलिटी टीवी शो ‘ओम शांति ओम’ उनके जीवन में सकारात्मकता लाया। अपारशक्ति टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक की मेजबानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जीवन में हमेशा सकारात्मक हूं। शो ने मुझे निश्चित रूप से अधिक सकारात्मक बनाया है। मुझे लगता है कि संगीत ईश्वर से जुडऩे का सबसे अच्छा तरीका है।’’

अपारशक्ति दशहरा की विशेष कड़ी में 10 वर्षीय जैद अली की प्रस्तुति पर भावुक हो गए थे। संगीतकार और निर्णायक शेखर रवजियानी ने उन्हें सहज कराया।

इस बारे में अपारशक्ति ने कहा, ‘‘जब भी जैद गाता है तो मैं उससे जुड़ जाता हूं क्योंकि उनकी आवाज में मासूमियत है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शो में सोनाक्षी सिन्हा और गायिका कनिका कपूर निर्णायक मंडल की सदस्य हैं, वहीं योग गुरु बाबा रामदेव महागुरू हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - तस्वीरों में देखें बाबा रामदेव ने जब दबंग गर्ल सोनाक्षी को सिखाया योग