राज्यपाल और सीएम ने दशहरे की शुभकामना दी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017, 5:16 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘ विजयदशमी आध्यात्मिक एवं ऎतिहासिक महत्व का पर्व है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ‘‘ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संदेश में दशहरा पर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे