मुंबई: एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड, 22 लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017, 11:57 AM (IST)

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर बडा हादसा हो गया है। एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड मचने से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 22 लोगों की मौत होने की भी खबर है। हादसे के बाद से फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे यहां तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश की वजह से फुटऑवर ब्रिज पर भारी भीड थी। इस बीच भीड में से एक व्यक्ति का पैर फिसल गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तभी ब्रिज गिरने की अफवाह फैल गई। ब्रिज गिरने की अफवाह फैलने से यहां भगदड मच गई। इस भगदड में 22 लोगों की मौत की खबर है। हांलांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं करीब 30 लोगों के घायल होनेकी खबर है। मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे