जनवरी से वन विकास निगम के कर्मियों को मिलेगा चार फीसदी डीए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 28 सितम्बर 2017, 6:04 PM (IST)

शिमला। प्रदेश सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश वन विकास निगम के कर्मचारियों को जनवरी, 2017 से चार फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा। प्रदेश सचिवालय शिमला में वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे वन निगम के लगभग 1850 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश वन निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, अनुबंध व अंशकालीन कर्मचारियों जिनका मासिक वेतन 21,000 रुपए से कम है, उन्हें 8.33 फीसदी की दर से बोनस दिया जाएगा। भरमौरी ने कहा कि इससे 233 कर्मचारियों को लाभ होगा। बैठक में राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, निदेशक संजय ठाकुर, अनंगपाल, सतीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर व प्रधान मुख्य अरण्यपाल जीएस गोराया मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे