राम रहीम, हनीप्रीत की पोल खोलने वाले विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 28 सितम्बर 2017, 3:50 PM (IST)

करनाल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उनकी सबसे करीबी राजदार हनीप्रीत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करने वाले विश्वास गुप्ता को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता का दावा है कि उसे कुर्बानी गैंग से जान का खतरा बना हुआ है। इस मामले में उसने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। हनीप्रीत का पूर्व पति विश्वास गुप्ता और उसके ससुर महेंद्र गुप्ता गुरुवार को करनाल के सेक्टर 4 की पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उन्हें एक धमकी भरा खत मिला है। उनका कहना है कि उन्हें जान का खतरा है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। दोनों ने सुरक्षा की मांग की है।

इसके लिए वे हरियाणा से चंडीगढ़ गए हैं। वहां वे डीजीपी से मिलकर उनके लिए सुरक्षा मागेंगें। विश्वास गुप्ता ने बताया कि एक धमकी भरा खत सभी न्यूज चैनल के पास डाक के माध्यम से पहुंचा है। इस खत में सारे न्यूज चैनल के नाम के साथ-साथ पांच लोगों का भी नाम लिखा है, जिन्हें मारने की धमकी दी गई है। लेटर में भेजने वाले के नाम की जगह कुर्बानी गैंग लिखा है। जिसमें कहा गया है कि उनके 200 लोग हैं और वे उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे। उसने बताया कि जब उसने पत्र देखा तो उसमें पांच लोगों हंसराज, विश्वास गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, गुरदास तूर, गेरा को जान से मारने की बात लिखी थी। उनका कहना है कि फिलहाल उनके लिए 2 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दी गई है जो पर्याप्त नहीं है।

आपको बता दें कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने 22 सितंबर को मीडिया से मुखातिब होकर कहा था कि हनीप्रीत बाबा की बेटी नहीं बल्कि उसके सपनों की रानी थी। उसने दावा किया था कि हनीप्रीत के साथ राम रहीम ने कई बार सेक्स किया था। बाबा ने पूरी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने के लिए कहा था कि उसने हनीप्रीत को गोद लिया है। गुप्ता ने बताया था, ‘राम रहीम जहरीला व्यक्ति है। वह हनीप्रीत को अपने बेड पर सुलाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पूरी दुनिया को राम रहीम बताता था कि हनीप्रीत उसकी मंझली बेटी है लेकिन उसका बर्ताव बीवी जैसा था। जब हम दोनों की शादी हुई थी तो उसकी पहली रात भी हनीप्रीत राम रहीम सिंह के साथ गुफा में थी। साल 1999 से लेकर साल 2009 तक उसकी पत्नी हनीप्रीत गुफा के अंदर बाबा के बेड पर उसके साथ सोती थी और वो गुफा के बाहर रहता था। इस दौरान उसने कहा था कि हो सकता है कि इस कॉन्फ्रेंस के बाद मैं जिंदा रहूं या नहीं। मेरी जान को भी खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं