रैली फॉर रिवर: अभियान से मिसकॉल देकर कोई भी जुड़ सकता है- सद्गुरु जग्गी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 28 सितम्बर 2017, 1:34 PM (IST)

जयपुर। ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि रैली फोर रिवर के द्वारा वे भारत के आम नागरिकों को भूमि एवं जल की महती आवश्यकता एवं संरक्षण का संदेश देकर एक अभियान से जुड़ने को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक 8000980009 पर मिसकॉल देकर इस अभियान से भावनात्मक रूप से जुड़ सकता है। इसी मिसकॉल के आधार पर हमें उनकी भावनात्मक ताकत के जरिये अभियान को सफल बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार को हमें यह बात बतानी होगी कि हमें भूमि एवं जल के संरक्षण की आवश्यकता है जिससे उन्हें यह मालूम हो कि हम अपने बच्चों के भविष्य के प्रति कितने चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान के द्वारा वर्षा जल के संरक्षण के साथ साथ प्रकृति के संरक्षण के लिये वृक्षारोपण भी आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि एक मुट्ठी नमक से गॉधी यात्रा की प्रेरणा लेकर अंग्रेजों को भारत से बाहर भगा दिया।

आगे.. प्रयास से लौटेगी 50 साल पुरानी स्थिति


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्रयास से लौटेगी 50 साल पुरानी स्थिति

उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पूर्व भारत की नदियों में जो जल स्तर था वह आज दिखाई नहीं दे रहा है यदि हम सब प्रयास करें तो हम नदियों के जल स्तर को पुरानी स्थिति में ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान एक मरूस्थली प्रदेश होने के कारण जल की विकट समस्या शुरू से ही रही है इसके समाधान के लिये राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के साथ ही नदियों के बहते पानी को भी संचयन कर नदियों को जोड़ना होगा।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

यह भी पढ़े : इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग


यह भी पढ़े : यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’


यह भी पढ़े : चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...