हिमाचल प्रदेश की जनता को 3 अक्टूबर को तोहफा देंगे मोदी : नड्डा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 सितम्बर 2017, 3:17 PM (IST)

बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को एम्स का शिलान्यास कर हिमाचल की जनता को तोहफा देंगे। वे बिलासपुर में रैली की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बिलासपुर की रैली को यादगार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। बिलासपुर के लिए मिली एम्स की सौगात प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक रिखी राम कौंडल, भाजपा प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष ठाकुर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एम्स स्थापित करने के लिए तीन वर्ष पहले ही भूमि केंद्र सरकार के नाम कर दी थी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे