दिग्विजय सिंह ने की वरुण गांधी की तारीफ, कहा-बीजेपी में फिट नहीं बैठते

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 सितम्बर 2017, 10:49 AM (IST)

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद वरुण गांधी द्वारा मोदी सरकार को रोहिंग्या मुस्लिमों के प्रति अतिथि देवो भव: की परंपरा याद दिलाने के बाद अब कांग्रेस नेता उनकी तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वरुण गांधी बीजेपी में फिट नहीं बैठते। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि वरुण गांधी, नेहरु-गांधी परिवार के वंशज है और वैसी ही विचारधारा रखते हैं। ज्ञातव्य है कि वरुण गांधी ने कल मंगलवार को एक हिंदी अखबार के लिए लेख में रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए अपने विचार प्रकट किए थे। वरुण गांधी के विचार रोहिंग्या मुद्दे पर मोदी सरकार से विपरित हैं। जहां मोदी सरकार रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार डिपोर्ट करना चाहती है, वहीं वरुण गांधी चाहते हैं कि रोहिंग्या मुस्लिमों की मदद की जाए। इस मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वरुण गांधी की तरीफ की है।

क्या कहा था वरुण गांधी ने:
वरुण गांधी ने एक अखबार में लिखे लेख में कहा था कि हमें म्यांमार रोहिंग्या को शरण देनी चाहिए, लेकिन उससे पहले वैध सुरक्षा चिंताओं का आंकलन भी करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लिखा था कि हमें शांतिपूर्ण उपायों से अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए उन्हें स्वेच्छा से घर वापसी में मदद करनी चाहिए। आतिथ्य सत्कार और शरण देने की अपनी परंपरा का पालन करते हुए हमें शरण देना निश्चित रूप से जारी रखना चाहिए।

हंसराज अहीर ने किया था विरोध:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने वरुण गांधी के रोहिंग्या मुस्लिमों के प्रति इस नजरिए की अलोचना करते हुए सवाल उठाए थे। हंसराज अहर ने कहा कि जो लोग राष्ट्रहित को ध्यान में रखतें हों, उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो देश के हित में सोचेगा वो इस तरह का बयान नहीं देगा।

ये भी पढ़ें - भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी