मुंबई। मौजूदा समय में मान न मान मैं तेरा मेहमान नामक शो में दिखाई दे रहीं अभिनेत्री मोनाज मेवाला वो तेरी भाभी है पगले नामक नए शो में नजर आएंगी। एक सूत्र ने कहा, धारावाहिक की आने वाली कडियों में मोनाज एक ग्लैमरस मराठी लडकी के रूप में नजर आएंगी।
वह नाथू (अली असगर) की पत्नी होने का दावा करेंगी और उनसे छेडखानी की कोशिश करेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि वह सब टीवी पर अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, मैं अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित हूं। यह पहली बार है जब
मैं मराठी लडकी का किरदार निभा रही हूं और इसमें में नौवारी साडी पहनूंगी।
मैंने पहले आप्टिमिस्टिक्स के साथ काम किया है, इसलिए मेरे लिए यह घर की
तरह है और वर्तमान में, मैं अली के साथ दिल तो बच्चा है जी में काम कर रही
हूं।